विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर किये गए तबादले

राज्य में आगामी अक्टूबर माह में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। चुनाव को ध्यान में रखते हुए सरकार ने पुलिस और प्रशासनिक महकमे में बड़े फेरबदल किए हैं। सोमवार को जारी सूची में 10 अधिकारियों के तबादले किए गए। नागपुर की सह पुलिस आयुक्त अश्वती दोरजे और उनके पति, नागपुर परिक्षेत्र विशेष पुलिस महानिरीक्षक छेरिंग दोरजे का तबादला मुंबई किया गया है।

अश्वती दोरजे को नागरिक हक संरक्षण विभाग में विशेष पुलिस महानिरीक्षक के पद पर और छेरिंग दोरजे को लॉ एंड ऑर्डर शाखा के विशेष पुलिस महानिरीक्षक के तौर पर मुंबई स्थानांतरित किया गया है।

अन्य तबादलों में अपर पुलिस महासंचालक सुनील रामानंद को नियोजन व समन्वय, प्रवीण सालुंखे को लोहा मार्ग, सुरेश मेखला को ट्रैफिक विभाग, दीपक पांडे को सूचना प्रौद्योगिकी व परिवहन विभाग पुणे, अमिताभ गुप्ता को विशेष कृति, और रंजन कुमार शर्मा को पुणे का ज्वाइंट सीपी नियुक्त किया गया है। डी.के. पाटिल भुजबल को नागपुर परिक्षेत्र का विशेष पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।