NCP नेता शोएब असद महाराष्ट्र अल्पसंख्यक विभाग में बने उपाध्यक्ष

राजनीति में सक्रिय कामठी के युवा NCP नेता शोएब असद को एक नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। हाल ही में उन्हें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अल्पसंख्यक विभाग के महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति NCP के अल्पसंख्यक विभाग के कार्याध्यक्ष वसीम बुरान की उपस्थिति में राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के हाथों हुई।

शोएब असद ने इससे पहले भी शहर अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई थी और पार्टी को मजबूत करने के हर संभव प्रयास किए। राजनीति में इतने कम समय में अपनी मजबूत पहचान बनाने वाले शोएब, एक कुशल युवा नेता के रूप में उभरे हैं। इस दौरान उन्होंने पार्टी के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए और युवाओं की एक बड़ी टीम भी तैयार की है।

सिर्फ राजनीति ही नहीं, बल्कि सामाजिक, धार्मिक और शैक्षणिक क्षेत्रों में भी शोएब असद आगे रहे हैं। एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में उनकी एक अलग पहचान है। उनकी इस नियुक्ति पर उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। शोएब ने इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया, विशेष रूप से डिप्टी सीएम अजित पवार का। उन्होंने कहा कि वे इस पद का उपयोग अल्पसंख्यक समुदाय के हित में आवश्यक कार्यों को पूरा करने के लिए करेंगे।