नागपुर से शुरू हुई भारत जोड़ो धर्मनिरपेक्ष यात्रा, नाना पटोले ने दिखाई हरी झंडी

नागपुर से शुरू हुई भारत जोड़ो धर्मनिरपेक्ष यात्रा को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने दीक्षाभूमि से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दीक्षाभूमि से निकली यह यात्रा कई धार्मिक स्थलों से होते हुए वाकी दरगाह पर समाप्त होगी। इस धर्मनिरपेक्ष भारत जोड़ो यात्रा में करीब 300 महिलाओं ने हिस्सा लिया है।

इस मौके पर विदर्भ राज्य आंदोलन समिति के मुकेश मासुरकर ने कहा कि विकास के मुद्दे पर विदर्भ के साथ हमेशा अन्याय होता रहा है। विदर्भ के लिए बजट में विशेष निधि और कई बड़ी घोषणाएं की जाती हैं, लेकिन इस बार राज्य के वित्त मंत्री अजित पवार ने बजट में विदर्भ के लिए कोई बड़ी घोषणा नहीं की। इससे नाराज विदर्भवादियों ने राज्य सरकार के विरोध में नागपुर के वेरायटी चौक पर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के बजट में विदर्भ के साथ अन्याय का आरोप लगाते हुए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार मुर्दाबाद के नारे लगाए और स्वतंत्र विदर्भ राज्य बनाने की मांग की।