पूर्व कामठी AIMIM अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता खालिद अनवर का निधन।

कामठी: पूर्व कामठी AIMIM अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता खालिद अनवर का निधन कामठी में हो गया।

बताया जा रहा है कि खालिद अनवर की घर पर ही अचानक तबीयत खराब हुई वो खुद होकर नज़दीकी दवाखाने गए और वहां उन्हें दिल का दौरा पड़ा तबियत ज्यादा खराब हो गई तो उन्हें नज़दीकी निजी हस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृतयु घोषित किया।

खालिद अनवर मीम सेना सामाजिक संगठन के अध्यक्ष भी थे। जनवरी 2017 में हुए कामठी नगर अध्यक्ष चुनाव में खालिद अनवर AIMIM की सीट से नगर अध्यक्क्ष चुनाव भी लड़ चुके है। हाल ही में भारतीय माइनॉरिटीज सुरक्षा महासंघ में महाराष्ट्र स्टेट आर्गेनाइजर पद पर नियुक्त किये गए थे।